मोदी सरकार के 7 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे भाजपाई

Posted On:- 2022-05-11



धमतरी (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के अन्तर्गत अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान के साथ भाजपा मंडल नगरी के शक्तिकेन्द्र डोगरडूला बूथ क्रमांक 135,136 और बिलभदर, दलदली बूथ क्र. 138 में  शक्तिकेन्द्र विस्तारक जिला पंचायत सदस्य अनीता धु्रव, शक्ति केन्द्र सोशल मीडिया विस्तारक गज्जू शर्मा, बूथ अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि बेमिसाल विकास की इमारत भारत देश में ऊंची खड़ी दिखाई पड़ रही है।

जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। विश्व में कोरोना की दस्तक के साथ भयानक रौद्र रूप की तरह दिखाई देने वाले समय में भी नरेन्द्र मोदी बिना विचलित हुए अपने विश्व व्यापी कार्य का संपादन किया।

भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता धु्रव घर-घर हर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 वर्षो के सफलतमपूर्वक कार्यकाल दौरान हुए जीवनदायिनी विकास कार्य की उपलब्धियों को बरीकी से जनताओं को समझा रही हैं। वे कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना टीम के साथ भाजपा शासन के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता 15 साल के कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्य एवं प्रदेश के कायाकल्प की जानकारी बता रही हैं।

 इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य रेणुका धु्रव और भाजपा कार्यकर्ता शीत यादव, विरेन्द्र मरकाम, महेश कुमार धु्रव, कृष्णा यादव, भीखम विश्वकर्मा, सोनू राम मरकाम, सुख बाई नेताम, गंगा बाई मरकाम, टोकेश्वर साहू, चतुर्भुज साहू, अरूण नेताम, यतुल साहू, कुबेर कुमार, चिरंजीवी साहू, महेन्द्र धु्रव, आकाश साहू, फलेन्द्र साहू, निखिल साहू, अनुन्तम साहू, चंद्रप्रकाश साहू, पंचराम धु्रव, रवि कुमार उपस्थित रहे।