बिलासपुर/रायपुर (वीएनएस)। भारतीय रेलवे ने स्तर 6 (7124 पद) और स्तर 4 (161 पदों) के लिए 9 और 10 मई को सीईएन 01/2019 गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) भर्ती के दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन किया गया। निर्धारित कुल उम्मीदवार 1,80,882 थे, जिनमें से 1,28,708 उम्मीदवार सीबीटी के लिए उपस्थित हुए। पहली बार, उम्मीदवारों के लिए आधार आधारित प्रमाणीकरण किया गया था। दूसरे चरण की सीबीटी तीन पालियों में आयोजित की गई थी, यानी 9 मई को स्तर 6 के लिए दो पाली और 10 मई को स्तर 4 के लिए एक पाली आयोजित की गई थी।
लेवल 6 सीबीटी 25 राज्यों के 111 शहरों में 156 केंद्रों में आयोजित किया गया था। लेवल 4 सीबीटी 17 राज्यों के 56 शहरों के 89 केंद्रों में आयोजित किया गया था। उम्मीदवारों की आवाजाही की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाई थी।
इसी कड़ी में रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर ने रायपुर में 9 मई को प्रथम व दूसरी पारी में कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन किया। 10 मई को प्रथम पारी में कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजित की गई थी। दोनों दिन 4721 उम्मीदवार सीबीटी के लिए उपस्थित हुए।