कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल उसरीबेड़ा का निरीक्षण

Posted On:- 2022-05-11



जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्टर बंसल ने आज लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम उसरीबेड़ा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य व शिक्षकों से शाला के व्यवस्थओं के संबंध में जानकारी ली। प्राचार्य व शिक्षकों की ओर से अधोसंरचना से संबंधित कार्य को पूरा किए जाने की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने ग्रमीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दूरूस्त कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनी के कायर्पालन अभियंता को विद्यालय में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, सहित एसडीएम संजय विश्वकर्मा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।