कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में मिले 6 नए मामले, रायपुर से 4

Posted On:- 2022-05-11



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी एक अनुसार 11 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.14 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,217 सैंपलों की जांच में 6 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 33 मामले सक्रिय हैं।

आज बिलासपुर-मुंगेली से 1-1 तथा रायपुर से 4 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 25 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

प्रदेश के 16 जिले दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं मुंगेली में 1-1, धमतरी, बिलासपुर तथा बस्तर में 2-2, जशपुर में 3 और रायपुर में कोरोना के 17 मामले सक्रिय हैं।