जिला अस्पताल सलाहकार को कारण बताओ नोटिस...

Posted On:- 2022-05-12



कोरिया (वीएनएस)। जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन कार्य में लापरवाही बरते जाने तथा उचित ढंग से निस्तारण नहीं किए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल सलाहकार अंकित ताम्रकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 3 दिवस के भीतर नोटिस का जवाब सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अनुशंसनात्मक कार्यवाही की जाएगी।