तंत्राचार्य शशि मोहन बहल शिवधाम में 13 को

Posted On:- 2022-05-12



रायपुर (वीएनएस)। देश के लब्ध प्रतिष्ठत तंत्राचार्य शशि मोहन बहल 13 मई को ग्राम तुलसी (पाटन) में भेंट-मुलाकात के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनका दो दिवसीय रायपुर प्रवास पर पदार्पण हुआ है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनके शिष्यों ने अगवानी की। शिवधाम अमलेश्वर, मोतीपुर, झीट होते हुए पाटन मार्ग में ग्राम तुलसी में स्थित है। यहां शिवधाम में मां अघोरेश्वरी काली की प्रतिमा भी स्थापित है।