रायपुर (वीएनएस)। नगर निगम रायपुर के परिक्षेत्र में बुद्ध जयन्ती पर्व 16 मई को मांस- मटन का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 मई को रायपुर निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। स्वास्थ्य अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि बुद्ध जयन्ती, 16 मई को किसी भी दुकान में मांस-मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जायेगी।