हल्की हवा ने खोली दो करोड़ के कार्य की गुणवत्ता की पोल 

Posted On:- 2022-05-12



डोंगरगढ़ (वीएनएस)। भारत में विद्यालय को विद्या का मंदिर कहते हैं पर कलयुग में इसी मंदिर में किस हद तक भ्रष्टाचार हो सकता है। इसका उदाहरण आज कल स्वामी आत्मानंद इग्लिश मीडियम स्कूल बना हुआ है ? 66 साल पूराने स्कूल का जीर्णोद्धार दो करोड़ की लागत से चल रहा है। 

इन सवालों के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस लापरवाही पूर्वक किये जा रहे निर्माण कार्य की जांच होगी? यह एक सवाल है। ये पूरा हादसा इसलिए हुआ क्योंकि 66 साल पुरानी कमजोर लकड़ी के ऊपर हल्का एंगल पे सैकड़ो मीटर का टीन सीट का छत बीछा दिया गया। वह भी एक कील के सहारे जो हलके हवा में उखड़ गया। ऐसा कार्य पूरे स्कूल में किया गया है।

फिलहाल लीपापोती जारी है क्योंकि अब तक किसी भी बड़े अवदे पर बैठे सरकारी कर्मचारी ने हादसे का दौरा नही किया है और न ही हादसा किस वजह से हुआ है इसकी जानकारी लेने की जहमत दिखाई है।

शहर में 66 साल पहले रविवार 14 अक्टूबर 1956 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने स्कूल का शिलान्यास किया था। उसी स्कूल का हाल कांग्रेस के भूपेश सरकार में बेहाल है, कार्यों के नाम पर आम नागरिकों के पैसों का बंदरबांट करने में बिचौलिये इतने मसगुल हो गए है कि इनको यह भी याद नहीं कि स्कूल की नींव किसने रखी है। यह स्कूल कांग्रेसियों के लिए ऐतिहासिक और गर्व का केंद्र होना था पर आज कल यह भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है। सन 1956 से बने स्कूल का जीर्णोद्धार राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट से एक का कार्य दो करोड़ की लागत से होना है।

हल्के हवा में छत का उड़ने से दो करोड़ के कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है दो करोड़ के गुणवत्ताहीन कार्य को देखने शहर के लोग पहुचे पर कार्य से सम्बंधित सरकारी कर्मचारियों के पहुचने की खबर नही है। वही लोगों में यह भी चर्चा रहा कि कमीशन मिला होगा, तभी निरीक्षण पर नहीं आ रहे हैं। यह तो जांच का विषय है जांच होगा या नही, यह आने वाला समय बताएगा।

इस पूरे मामले की तह तक जाने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुचने पर ऐसा लगा कि कार्य टेंडर लागत से कम का जारी हो रहा है टिन के छत का निर्माण हुआ है वह भी 66 साल पुराने लकड़ी के ऊपर एक सवा के एंगल को एक कील के सहारे सैकड़ो मीटर तक छत लगा दिया गया है जिस पुराने लकड़ी के ऊपर छत बिछाया गया है। वह जगह जगह सड़ गया वह मजबूत कैसे हो सकता इस बात की पुष्टि आये हल्के हवा ने बता दिया, जिसकी वजह से हादसा हुआ। कार्य मे लापरवाही कहे या अनियमित्ता की खिड़किया ग्रिल पुराना है। जिस पर रंग रोगन कर नया दिखाया गया। जिस चौखट पे दरवाजे लगे है वह चौखट भी पुराना है सौकड़ों मीटर की दूरी तक बिछाया गया टिन छत को पतले पतले एंगल के सहारे टिकाया गया है।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य एस के साहू ने बताया कि खुल कर गुणवत्ताहीन कार्य के बारे में नहीं बताने पर बातो बातो में यह कह कर की "आये हवा ने बता दिया कि कार्य किस लेवल कैसा है और कार्य में कमी है" बता दिया कि कार्य के प्रति स्कूल स्टाफ भी संतुष्ट नहीं है। दबे जुबान से स्कूल स्टाफ ने कार्यो को भी दिखाया कि किस तरह से विद्या के मंदिर में भ्रष्टाचार कर सही मनको से निर्माण नही हो रहा है।

कार्य के देखरेख का जिम्मा जिस लोक निर्णाण विभाग का है वहा इस सवालो का जवाब देने वाला कोई उच्च अवदे पर बैठे सरकारी कर्मचारी मौजूद नही था जो बात सामने आया वह चौकाने वाला था कि ठेकेदार ने दो करोड़ के ऊपर का कार्य हो चुका है कह कर बिल रिवाइज के लिए कहा है। बरहाल इस पूरे मामले में जब तक पारदर्शी जांच होना जरूरी है ताकि भविष्य में गुणवत्ताहीन कार्यो की वजह से कोई हादसा न हो।