भारत और ओमान के बीच व्‍यवसायिक संबंधों में वृद्धि की जरूरत :पीयूष

Posted On:- 2022-05-12



नई दिल्ली (वीएनएस)। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारत और ओमान के बीच व्‍यावसायिक संबंधों में वृद्धि की आवश्‍यकता पर बल दिया है। वे नई दिल्ली में भारत-ओमान संयुक्त व्यापार परिषद की 10वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि निकट भविष्य में भारत और ओमान के बीच व्यापार बढाने की संभावनाओं का पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओमान के युवा उद्यमी भारत के स्टार्ट अप क्षेत्र को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे।