कोलम्बो (वीएनएस)। श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर तनाव के बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने कहा है कि देश की संसद को और सशक्त बनाने के लिए संविधान में संशोधन किये जाएंगे। ट्वीट संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि सप्ताहभर में एक ऐसे व्यक्ति को नया प्रधानमंत्री बनाया जायेगा जिसे संसद में बहुमत और लोगों का विश्वास हासिल हो। नई सरकार के गठन के लिए कदम उठाये जायेंगे जो देश में अराजकता फैलने से रोक सके। राष्ट्रपति ने कहा कि नई सरकार को अपना नया कार्यक्रम और नीतियां पेश करने और देश को आगे ले जाने का अधिकार दिया जाएगा।