राजनीति में परिवारवाद अब तक अनिवार्य बुराई की तरह है, इसका विरोध सभा राजनीतिक दलों के वे नेता व कार्यकर्ता करते हैं जो किसी राजनीतिक घराने या बड़े नेता के परिवार के नहीं होते हैं। परिवारवाद के कारण निचले स्तर के नेताओं व कार्यकर्ताओं को ऊपर उठने का मौका नहीं मिलता है। वह भी राज्य व देश का नेता बनना चाहते हैं लेकिन जिला स्तर का नेता बनने में ही उनकी जिंदगी खत्म हो जाती है। देश में वैसे तो ज्यादातर क्षेत्रीय दल परिवारवाद तो बढ़ावा देने वाले हैं। क्षेत्रीय दल एक परिवार की पार्टी होती है, इसमें पार्टी का अध्यक्ष परिवार का ही होता है। जैसे लालू प्रसाद की पार्टी है तो सर्वेसर्वा तेजस्वी यादव ही होगा। मुलायम सिंह तो अखिलेश यादव ही अध्यक्ष होगा। देश की सबसे बड़ी व पुरानी पार्टी कांग्रेस है,इसकी परिवारवाद के लिए तीखी आलोचना होती रही है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही,परिवारवाद को खत्म करने कोई प्रयास नहीं किया गया। इसका परिणाम यह हुआ है कि कांग्रेस की प्रदेश व राष्ट्रीय राजनीति में कई राजनीतिक घराने बन गए हैं। कांग्रेस के लिए उनकी उपेक्षा करना बड़ा मुश्किल है। क्योंकि वह कांग्रेस का नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई राजनीतिक घराने तो ऐसे है जहां चौथी पीढ़ी राजनीति है। ज्यादातर नेताओं की दूसरी व तीसरी पीढ़ी राजनीति को अपना कैरियर बनाना चाह रही है। भाजपा में ऐसा होना आने वाले दिनों में मुश्किल होगा। इन दिनों पीएम मोदी का एक संदेश जो पार्टी नेताओं के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें पीएम मोदी पार्टी नेताओं से कह रहे है कि पार्टी यदि आपके परिवार को कोई है तो और किसी को राजनीति में आने से रोके। यानी परिवार से एक सदस्य राजनीति में है, वह काफी है, जब वह रिटायर हो जाएगा तो परिवार से दूसरे का नंबर लगेगा। यानी परिवार से एक को ही मौका मिलेगा। अभी पिता विधायक है तो वह चाहता है कि उसके रिटायर होने के पहले पुत्र भी विधायक बन जाए। फिर पुत्र चाहता है कि उसका पुत्र विधायक बन जाए। इससे आम कार्यकर्ता व नेता को आगे बढऩे का मौका नहीं मिलता है। भाजपा में तो बहुत से उदाहरण है जहां सामान्य घरों के लोग देश के उच्चे पदों पर पहुंचे हैं लेकिन कांग्रेस में ऐसे उदाहरण कम मिलते हैं। मोदी के संदेश ने भाजपा के सामान्य कार्यकताओं व नेताओं में खुशी है कि चलो यहां कोई तो परिवारवाद को खत्म करने के लिए कुछ कर रहा है, इससे उनको भी ऊपर उठने का मौका मिलेगा। कांग्रेस चिंतन शिविर के पहेल चर्चा है कि कांग्रेस भी पार्टी में परिवारवाद को ख्त्म करने के लिए एक व्यक्ति एक पद का नियम बनाएगी। अभी ऐसा होता है कि कांग्रेस मे एक व्यक्ति दो पदो पर रह सकता है। अच्छा है यदि कांग्रेस में ऐसा होता है। इससे निचले स्तर के कार्यकताओं में नया उत्साह पैदा होगा। अभी कांग्रेस कार्यकर्ता का मालूम है कि बड़े नेता के बेटे को ही बड़ा पद मिलेगा। इससे वह जिस उत्साह से पार्टी का काम करना होता ह,ै नहीं करते हैं। कांग्रेस की हार की एक वजह यह भी है। निचले स्तर पर उत्साह से काम करने वालों की बहुत कमी है। किसी भी पार्टी की हार जीत में यही निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। पार्टी कार्यकर्ता को उम्मीद है कि वह अच्छा काम करेगा तो उसे आगे बढऩे का मौका मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी को देखकर सोच तो सकता है कि वह भी भाजपा का काम कर एक दिन पीएम बन सकता है। पर कांग्रेस का कार्यकर्ता यह सोच नहीं सकता क्योंकि वह जानता है कि वह कितना भी काम कर लें वह एक पीएम नहीं बन सकता। कांग्रेस में पीएम तो गांधी परिवार का सदस्य ही बन सकता है। भाजपा सत्ता में है, इसलिए वह जानती है कि इसी वजह से उसमेे आने वाले दिनों परिवारवाद बढ़ेगा, इससे पहले पार्टी्र के लिए परिवारवाद गंभीर समस्या हो जाए उसका इलाज पीएम मोदी ्र्रने शुरू कर दिया है। जबकि कांग्रेस सहित अन्य दलों में परिवारवाद की बीमारी गंभीर बीमारी बन चुकी है।