रायपुर (वीएनएस)। विशाखापटनम एवं कोरबा से चलने वाली 18518/18517 विशाखापटनम-कोरबा एक्सप्रेस का ठहराव पूर्वी तट रेलवे, संबलपुर रेल मण्डल के नारला रोड एवं रुप्रा रोड स्टेशनों में 14 मई से ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है।
14 मई को विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम-कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन नारला रोड स्टेशन मे 01.40 बजे पहुचकर 01.42 बजे एवं रुप्रा रोड स्टेशन मे 01.52 बजे पहुचकर 01.54 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 14 मई को कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा-विशाखापटनम एक्सप्रेस ट्रेन नारला रोड स्टेशन मे 01.00 बजे पहुचकर 01.02 बजे एवं रुप्रा रोड स्टेशन मे 00.48 बजे पहुचकर 00.50 बजे रवाना होगी ।