अब नारला रोड स्टेशन में भी रहेगा पुरी-अहमदाबाद का स्टॉपेज

Posted On:- 2022-05-12



रायपुर (वीएनएस)। पूर्वी तट रेलवे से चलने वाली 12843/12844 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पूर्वी तट रेलवे, संबलपुर रेल मण्डल के नारला रोड रेलवे स्टेशन में 14 मई से ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है।

14 मई को पुरी से चलने वाली 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन नारला रोड स्टेशन मे 04.00 बजे पहुचकर 04.02 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 14 मई को अहमदाबाद से चलने वाली 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन नारला रोड स्टेशन मे 20.22 बजे पहुचकर 20.24 बजे रवाना होगी ।