तीसरी रेल लाइन के कार्य के चलते प्रभावित रहेंगीं ये गाड़ियां...

Posted On:- 2022-05-12



रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व रेलवे खड़कपुर रेल मंडल के खड़गपुर रेल स्टेशन को तीसरी लाइन जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को ब्लाक लेकर किया जा रहा है । यह कार्य 21 एवं 22 मई को ट्रेफिक सह पावर ब्लाक लिया गया है। इसके फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

इस दौरान 21 मई को अहमदाबाद से चलने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, 22 मई को हावड़ा से चलने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 20 मई को पोरबंदर से चलने वाली 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी तथा 22 मई सांतरागाछी से चलने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

इसके अलावा 22 मई को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल 2 घंटे देरी से रवाना होगी। 21 मई को साईनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईनगर शिरडी-हावडा एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी। 21 मई को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावडा दुरंतो एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी।

वहीं 21 मई को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दुर्गापुर-आसनसोल जंक्शन-चांडिल जंक्शन-सिनी-चक्रधरपुरी होकर रवाना होगी।