कटघोरा (वीएनएस)। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में आरटीई तथा गर्वनमेंट कोटा के अंतर्गत प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कक्षा केजी-1 में आरटीई की 23 सीटें तथा गवर्नमेंट कोटा की 7 सीटें है इसके साथ साथ कक्षा तीसरी में 2 तथा गवर्नमेंट की 1, पांचवी में आरटीई की 1 सीटें तथा गवर्नमेंट कोटा की 1 सीटें, छठवीं में गवर्नमेंट कोटा की 1 सीटें, सातवीं में आरटीई की 2 सीटें तथा गवर्नमेंट कोटा की 2 सीटें, आठवीं में आरटीई की 7 सीटें तथा गवर्नमेंट कोटा की 2 सीटें रिक्त है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. आर. शुक्ला ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म विद्यालय से प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश लिया जा सकता है। प्रवेश फार्म विद्यालय में प्रातः 9 बजे से मिलेगा तथा फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथी 28 मई तक होगी।