पंडरीपानी और मेढुका में आयोजित जनसंवाद शिविर में 85 आवेदन निराकृत

Posted On:- 2022-05-12



गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के साथ ही उनकी समस्याओं-मांगों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। मरवाही जनपद पंचायत के मेढुका और गौरेला जनपद पंचायत के पंडरीपानी के शिविर मे आज 85 आवेदन निराकृत किए गए।

ग्राम पंचायत पंडरीपानी में आयोजित शिविर में प्राप्त कुल 103 आवेदनों में से 72 आवेदनों का निराकरण किया गया। निराकृत आवेदनों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास (जनपद पंचायत) के 34, खाद्य विभाग के 18, श्रम विभाग के 14 और कृषि एवं राजस्व विभाग के 3-3 आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा शीघ्र ही किया जाएगा। इसी तरह मरवाही जनपद के ग्राम पंचायत मेढुका में आयोजित शिविर में प्राप्त कुल 113 आवेदनों में से 13 आवेदनों का निराकरण किया गया इनमें पशुधन विभाग के 7 और लोक निर्माण विभाग के 6 आवेदन शामिल है। शेष आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा यथाशीघ्र किया जाएगा।