अधिकारी-कमर्चारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े : कलेक्टर

Posted On:- 2022-05-12



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने समस्त अधिकारियों व कमर्चारियों को बिना अनुमति के कार्यालय तथा मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सर्व विभाग प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि सभी अधिकारी-कमर्चारी सीमावर्ती जिला सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, रायगढ़ से कार्यालयीन दिवस पर अवागमन नहीं करेंगे व अवकाश दिवसों पर भी अद्योहस्ताक्षर के बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कमर्चारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं अन्यथा कि स्थिति संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।