जशपुरनगर (वीएनएस)। संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज, जनपद अध्यक्ष चन्द्रप्रभा भगत व कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस 11 मई 2022 को दुलदुला विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली में शिक्षक एवं पालकों का बैठक आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कुनकुरी रवि राही, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद, कुनकुरी जनपद पंचायत सीईओ लोकहित भगत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुलदुला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विधायक यू.डी. मिंज के ने बैठक में कोरोना के कारण हुए शैक्षिक गुणवत्ता में आई कमी को पूरा करने के लिए प्राचार्य को अतिरिक्त कक्षाएं आयोजन कर करने के लिए कहा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की ओर से शिकागो भ्रमण का एक उदाहरण का जिक्र करते हुए छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण केलिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य को 22 मई 2022 को विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों में स्कूल के छात्र-छात्राओं को भाग लेने केलिए प्रोत्साहित करने लिए कहा गया।
कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित अभिभावकों को अपने बच्चों के पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अभिभावकों को विशेष रूचि लेकर अपने बच्चों को घर में भी पढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक-पालक और छात्र-छात्राओं के सक्रिय सहयोग से ही एक आदर्श विद्यालय बन सकता है। इस अवसर पर उन्होंने पतराटोली के सरपंच, जनपद सीईओ और विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय परिसर व आस-पास में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर की ओर से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को 16 मई से सेजेस विद्यालय में होने वाले समर कैम्प में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही समर कैम्प में कैरियर कांउसलिंग का आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षक और अन्य कमर्चारियों की भर्ती तथा खेल सामग्री, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स सहित अन्य समस्त शैक्षिक सुविधाएं मई माह के अंत तक उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया गया कि 16 जून से नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विद्यालय में समस्त सुविधाएं उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बैठक में अभिभावकों के तरफ से अभिनाथ राम चौहान ने कहा कि उनके 03 बच्चे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली में अध्ययनरत हैं, बच्चों को शिक्षकों की ओर से गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। इनके द्वारा विद्यालय में विषयवार शिक्षक व खेल मैदान की मांग की गई। पालक रामजी यादव ने बताया की उनका नाती इस विद्यालय में पढ़ाई करता है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस विद्यालय में निजी विद्यालय से भी अच्छी सुविधा व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था है। नैतिक शिक्षा का एक कालखंड रखने तथा शिक्षक-पालक मीटिंग को नियमित रूप से प्रत्येक माह एक निर्धारित दिवस में आयोजित करने के लिए आग्रह किया गया है। कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्रा निशा गुप्ता ने विद्यालय में अच्छी सुविधाओं के साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलने की बात कही। कक्षा 10वीं की छात्रा अनुप्रिया केरकेट्टा के द्वारा पुस्तकालय की मांग की गई है। इसी प्रकार कुमारी पूणिर्मा बाई के द्वारा पेन्टिंग्स, खेल सामग्री व कुमारी प्रेरणा गुप्ता की ओर से व्यायाम शिक्षक की मांग रखी गई।