रोजगार सहायकों का मानदेय अब 9 हजार 540 रूपये

Posted On:- 2022-05-12



जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रुपए व 6 हजार रुपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रुपए करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों से संबंधित मांगों पर कहा है कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आए मनरेगा के रोजगार सहायकों के एक प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की।