बेमेतरा (वीएनएस)। ईट भट्ठा में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा व पोषण स्तर में प्रभावी गुणवत्ता स्तर में वृद्धि के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज गुनरबोड़ व साजा विकासखंड के बिरनपुर शक्तिघाट में संचालित ईंट भट्ठा के श्रमिक परिवारों के बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को फल व मिष्ठान का वितरण किया। भोजन व शिक्षा की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केन्द्रों के सहयोग से श्रमिक परिवार के बच्चों को पोषण आहार भी दिया जा रहा है। जिससे उनके स्वास्थ्य स्तर में सुधार हो सके।