शिविर में ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं

Posted On:- 2022-05-12



जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 175 आवेदन

नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रघुवंशी के निर्देश पर जिले के विभिन्न ग्रामों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज छोटेडोंगर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर रघुवंशी पहुंचे और लोगों की समस्या, शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाये। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग ग्रामीणों को दें।

कलेक्टर रघुवंशी ने शिविर में आये ग्रामीणों से उनकी समस्याओं, मांगों आदि के बारे में भी पूछा और उनसे बातचीत की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांगों व समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया और अब तक आये प्रकरणों की जानकारी ली। छोटेडोंगर जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 175 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ के अलावा अन्य अधिकारी-कमर्चारी उपस्थित थे।