बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। तेज रफ्तार मारूति वेन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्मित निजी शौचालय में टकरा गई। जिससे शौचालय पुरी तरह से धराशाही हो गया। मारूति वेन में चालक सहित दो लोग सवार थे दोनों युवक बाल बाल बच गए। हलाकि मारूति वेन का सामने का हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार को लगभग 10 बजे रनई से दोनों युवक मारूती वेन क्रमांक सीजी 16 सीएच 9231 में सवार होके सावांरावां जामपारा जा रहे थे। तभी गायत्री मंदिर से आगे मोड़ के पास मारूती वेन अनियंत्रित हो गई और जाके सड़क किनारे एक निजी शौचालय मे टकरा गई। जिससे शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की आवाज सुनके आसपास के लोगों का जामवाड़ा लग गया।इस दौरान हितग्राहियों ने वाहन चालक से शौचालय का निर्माण कराने की माग रखी जिस पर चालक ने शौचालय का पुनः निर्माण कराने के लिए राजी हो गया तब जाके मामला शांत हुआ। बताया जाता है की मारूती वेन चालक के साथ जो युवक सवार था वह इलाहाबाद का एक ब्राह्मण था जो अपने जजमानो से मिलने जा रहे थे।