अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार कोरोना में अपने माता-पिता अथवा अभिभावक को खोने वाले बच्चों का सहारा बन रही है। कोरोना पीड़ितों के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए महतारी दुलार योजना के अंतर्गत विद्याथिर्यों का चिन्हांकन किया जाना है। सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में से अब तक सरगुजा में 71, सूरजपुर में 111, कोरिया में 90 व जशपुर में 121 बच्चों का चिन्हांकन किया गया है।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन की ओर से संचालित महतारी दुलार योजना के जरिए कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को गोद लेने की योजना है। उन बच्चों की देखभाल शासकीय अधिकारियों-कमर्चारियों की ओर से किया जाना है। इसके लिए पीड़ित बच्चों का पंजीयन किया जाएगा। कक्षा पहली से आठवी तक के बच्चों को 500 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्याथिर्यों को मासिक छात्रवृत्ति देने की योजना है। शासन की ओर से कोरोना से पीड़ित बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर प्रभावितों को सहायता राशि भी दी जानी है।