गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर ने किसानों को आगामी खरीफ वर्ष 2022 के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण व उर्वरकों का अग्रिम उठाव को ध्यान में रखते हुए किसानों की सुविधा तथा कृषि ऋण वितरण में गति लाने के लिए जिले के ग्रामीण/प्राथमिक/आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के कार्यालयीन समय 10:30 से 5:30 बजे के स्थान पर सोमवार से शनिवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे व दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे निर्धारित किया है।
कलेक्टर की ओर से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जिला गरियाबंद के समस्त शाखा प्रबंधक तथा समस्त सहकारी समितियां जिला गरियाबंद के समिति प्रबंधक/अध्यक्ष/प्राधिकृत अधिकारी को जारी पत्र में उक्त समयावधि में कृषकों को कृषि ऋण व उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करने कहा गया है। साथ ही समय निर्धारण की सूचना समिति व शाखा के सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।