धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर एल्मा ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग के अनुभाग उप अनुभाग में पदस्थ उप अभियंताओं को उनके मूल विभाग के साथ-साथ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के कार्य निष्पादित करने का आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है कि महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत जिला व जनपद पंचायतों में कार्यरत संविदा कमर्चारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के कारण उपरोक्त विभागों में पदस्थ उपअभियंता अपने मूल विभाग के दायित्वों के साथ-साथ मनरेगा तहत स्थल निरीक्षण, तकनीकी स्वीकृति, प्राक्कलन, कार्यों का समय पर मूल्यांकन तैयार करने सहित संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी के मार्गदर्शन में आगामी आदेश पर्यन्त कार्य करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।