बालोद (वीएनएस)। दुर्ग संभाग के संभागायुक्त कावरे ने आज जिला मुख्यालय बालोद स्थित निर्माणाधीन सी-मार्ट और नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सी-मार्ट का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर, वन मंडल अधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कायर्पालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।