बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने आज गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भाठागांव बी, सरेखा और माहुद बी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहॉ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। कलेक्टर महोबे ग्राम भाठागांव बी के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुॅचे। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में संचालित पेयजल व्यवस्था का कार्य अपूर्ण होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उप संभाग गुण्डरदेही के अनुविभागीय अधिकारी और ग्राम पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम सरेखा में सामुदायिक भवन के कार्य में दरवाजा व खिड़की संबंधी शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग गुण्डरदेही के उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम भाठागांव बी के अांगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को खेलकूद और अन्य गतिविधियां कराने के निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए। उन्होंने वहां शासकीय उचित मूल्य की दुकान पहुॅचकर राशनकाडर्धारी हितग्राहियों की संख्या, स्टॉक पंजी, वितरण पंजी का अवलोकन किया तथा सभी पंजी को नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दुकान संचालक को दिए। उन्होंने कहा कि खाली बारदानों का सुरक्षित रखरखाव करें। कलेक्टर ने राशन कार्ड संबंधी प्राप्त आवेदनों की भी जानकारी ली और राशन दुकान में उपलब्ध राशन सामग्री के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डरदेही को दिए। कलेक्टर ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने गौठान में विद्युत व्यवस्था व पानी की समस्या का निराकरण करने के निर्देश जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कायर्पालन अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने गौठान में सघन वृक्षारोपण करने तथा अन्य गतिविधि के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वसहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर ओपीडी पंजी, दवाईयों की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य कमर्चारियों की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी गुण्डरदेही को दिए।
कलेक्टर महोबे ने ग्राम सरेखा में जनचैपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएॅ सुनी। ग्रामीणों से पीडीएस से राशन व राजस्व संबंधी समस्या की जानकारी ली। विद्युत संबंधी लो-वोल्टेज की समस्या पर विद्युत विभाग के अधिकारी की ओर से नए ट्रांसफार्मर की स्थापना कार्य प्रस्तावित होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने सरेखा के गौठान में विद्युत व पानी की आपूर्ति की समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादक स्वसहायता समूह की सदस्यों से चर्चा की तथा समूह की मांग पर मुर्गी शेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कायर्पालन अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि गौठान में सघन वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना बनाएॅ।
कलेक्टर ने ग्राम माहुद बी के गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में फेंसिंग, गोबर खरीदी व पानी की सुविधा का कार्य अप्रारंभ होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा गौठान में फेंसिंग, पानी के लिए पाईप लाईन, एसएचजी शेड व वर्मी कम्पोस्ट गोदाम के निर्माण केलिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने वहां आंगनबाड़ी केन्द्र में भोजन कर रहे बच्चों से चर्चा कर भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित वॉशबेसिन में बच्चों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने पटवारी कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया तथा राजस्व संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में उचित निराकरण करने केलिए शिविर लगाने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारी को दिए।
इस अवसर पर एस.डी.एम. प्रेमलता चंदेल, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कायर्पालन अधिकारी अश्वन कुमार पुसाम सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।