रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.10 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 17 सैंपलों की जांच में 4 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 2 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कोरोना के 35 मामले सक्रिय हैं।
आज बलरामपुर से 1 और रायपुर से 3 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 26 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 15 जिले दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। इसके अलावा राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली एवं बलरामपुर में 1-1, धमतरी, बिलासपुर, जशपुर एवं बस्तर में 2-2 तथा रायपुर में कोरोना के 19 मामले सक्रिय हैं।