रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बड़ा हादस हो गया है। यहां देर शाम लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसमे 2 पायलट सवार थे, जिसमे से एक की मौत हो गई है, दूसरे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा टेस्टिंग के दौरान हुआ।