[caption id="attachment_61064" align="aligncenter" width="275"]
Rashifal[/caption]
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष राशि (Aries)
छोटी बातों को लेकर मन विचलित हो सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित तक़लीफ़ होगी। अपने घर परिवार में थोड़ी सी अशांति महसूस करेंगे। काम के प्रति आपको थोड़ा और सजग रहना ज़रूरी है।
वृषभ राशि (Taurus)
बातचीत आपकी मनभावन रहेगी। आप के संबंध बहुत गहरे होंगे साथ ही साथ आपका मन घर परिवार के प्रति बहुत अच्छा रहेगा। विद्या से जुड़ी कोई नई चीज़ सीखने को मिलेगी। काम आपका बहुत अच्छा चलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
घर परिवार के प्रति आपकी प्राथमिकता रहेगी। आप के संबंध घर से बहुत अच्छे रहेंगे। घर पर रुपया पैसा भी ख़र्च करेंगे। काम में आपको लाभ मिलेगा। मन आपका काम के प्रति लगा रहेगा। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
कर्क राशि (Cancer)
रिश्तेदारों और मित्रों को आप अधिक समय देंगे। बातचीत से कई चीज़ों का हल निकलेगा। विदेश से जुड़ा कोई धन लाभ नज़र आता है। आपको खाने पीने का सुख भी महसूस होगा। घर परिवार के प्रति आप बहुत सक्रिय नहीं रहेंगे।
सिंह राशि (Leo)
धन आएगा भी और जाने का रास्ता भी लिखा कर लाएगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव आप को घेर कर रखेगा। कोई ऐसी कड़वी बात न बोलें जिससे कि आपको भविष्य में नुक़सान हो जाए। संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
कन्या राशि (Virgo)
आपका मन घर परिवार के प्रति सजग रहेगा। धन लाभ से जुड़े कोई नए युक्ति या योजना आपके लिए फलदायक रहेगी। यह समय आपके लिए कई मायनों में बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रकार का मानसिक तनाव चल रहा था तो वह दूर होगा। धन से जुड़ी कोई समस्या का हल प्राप्त होगा।
तुला राशि (Libra)
छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। किसी तरह की ज़िद आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।काम के मामले में आपको थोड़ा सा और परिश्रम करना पड़ेगा।।कोई नई नीति या सुझाव आपके लिए बेहद कारगर रहेंगे , लेकिन घर परिवार के प्रति आपको थोड़ा और सजग रहना ज़रूरी है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
भाग्य आपका बहुत मज़बूत रहेगा। भाग्य के बल पर आज के दिन धन लाभ की बहुत सारी संभावनाएँ हैं। आपका मन थोड़ा विचलित भी होगा, लेकिन कही न कही धार्मिक चीज़ों द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। साथ ही साथ इस समय पर यात्राओं का विशेष तौर पर ध्यान देना ज़रूरी होगा। यात्रा पर ख़र्च होना ज़ाहिर है।
धनु राशि (Sagittarius)
काम के प्रति आपका मन लगेगा। किसी भी प्रकार का पारिवारिक काम या फिर घर परिवार के प्रति भी काम करना आपके लिए इस समय फलदायक रहेगा। घर परिवार से जुड़ी कोई चिंता चल रही थी तो वो दूर होगी। अचानक क्रोध में आकर कोई भी निर्णय तक न पहुंचे।
मकर राशि (Capricorn)
जीवनसाथी या पार्टनर द्वारा आपको इस समय लाभ प्राप्त होगा। कहीं न कहीं सुख की अनुभूति आज के दिन ज़्यादा होगी। भाग्य उदय का समय चल रहा है। आपके द्वारा आपके जीवनसाथी या पार्टनर को भी विशेष तौर पर लाभ मिलेगा। काम के मामले में आप आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव या विकार उत्पन्न हो सकता है। आज के दिन कुछ बातों को लेकर परेशानियाँ भी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सा ध्यान देना ज़रूरी है। कोई संबंध विशेष तौर पर ख़राब न हो जाएं इस चीज़ का ध्यान रखें। धार्मिक चीज़ों में आपका मन लगेगा।।धर्म से जुड़ी किसी बात को लेकर अब और आगे बढ़ेंगे।
मीन राशि (Pisces)
घर परिवार के प्रति आज आप सजग रहेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपका अच्छा जाएगा। जीवन साथी के साथ एक शुभ समय बिताएंगे। आपके संबंध गहरे होंगे। साथ ही साथ किसी नई रणनीति द्वारा या नई विचारधारा द्वारा आप आगे बढ़ पाएंगे। आप के लिए आज का दिन विशेष तौर पर फलदायी रहेगा।