मौनी रॉय ने खूबसूरत गाउन पहन फिर बिखेरे हुस्न के जलवे, तस्वीर देख फैंस हुए फिदा

Posted On:- 2022-05-13



मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy)अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस मौनी को उनके अभिनय के साथ-साथ बोल्डनेस की वजह से जानते हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं। मौनी रॉय आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीर और वीडियो शेयर करके फैंस को मदहोश कर देती हैं। मौनी रॉय अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं मौनी ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि अपने स्टाइलिश अंदाज से भी लोगों का ध्यान खूब खींचा हैं। एक बार फिर से मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई है।

मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। मौनी ने बेहद खूबसूरत गाउन पहनी है। जिसमें उनकी परफेक्ट फिगर नजर आ रही है। इसके साथ ही मौनी रॉय ने व्हाइट कलर की हाई हील्स भी पहनी है। मौनी रॉय ने अपने कंप्लीट लुक के लिए ग्लौसी मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आई हैं।

मौनी रॉय ने इस फोटोशूट में कई अलग-अलग पोज दिए हैं। मौनी ने इन तस्वीरों में ग्लैमरस पोज दिए हैं। अपनी दिलकश अदाएं दिखाती हुई नजर आई हैं।जिसे देख फैंस की निगाहें नहीं हट रही।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by mon (@imouniroy)