छात्र ने संसदीय सचिव का स्केच भेंट किया

Posted On:- 2022-05-13



महासमुंद (वीएनएस)। चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत नवमीं के छात्र प्रांजल पिता धर्मराज चंद्राकर ने शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर खुदसे बनाई स्केच को भेंट किया। जिसे देखकर संसदीय सचिव चंद्राकर ने तारीफ करते हुए प्रांजल का उत्साहवर्धन किया।