पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा के लिए  नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-05-13



बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने 22 मई रविवार को दो पालीयों में प्रथम पाली में पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 9 बजे से 12:15 बजे तक और द्वितीय पाली में पी.पी.एच.टी प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 5 :15 बजे तक आयोजित होने वाली पी.ई.टी.और पी.पी.एच.टी परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन जैसे केन्द्र निर्धारण गोपनीय समाग्री रवाना करने, गोपनीय समाग्री वितरण करने, परीक्षा के दौरान केन्द्र में उड़नदस्ता भेजने और आदि कार्यों के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित सुसंगत व्यवस्थओं में सहयोग के लिए डिप्टी कलेक्टर आयुक्त, नगर निगम चिरमिरी विजेन्द्र सारथी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।