किसानों को गोबर खाद खरीदने की बाध्यता समाप्त हो : किसान मोर्चा

Posted On:- 2022-05-13



धमतरी (वीएनएस)। राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को वर्मीकम्पोस्ट  गोबर खाद लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस बाध्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर भारतीय जनता किसान मोर्चा के बेनरतले शुक्रवार को राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय जनता किसान मोर्चा ने  सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार की साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में चलाई जा रही किसान विरोधी नीतियों से किसान परेशान है। एक ओर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों को यूरिया खाद 625 रूपए प्रति क्विंटल उपलब्ध करा रही है। वहीं प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसानों को अमानक और घटिया खाद रेत मिट्टी मिला गोबर लेने के लिए प्रति एकड़ 3 बोरी (90किलो) 1000 रूपए क्विंटल में लेने के लिए कर किसानों को लूटने का काम कर रही है। जिससे प्रदेश के किसानों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। किसान आगामी सीजन में खेती कर पाने में असमर्थ नजर आ रहे है। अमानक वर्गीकंपोस्ट खाद की बाध्यता से प्रदेश भर के किसानों की गाढ़ी कमाई गोबर के साथ मिट्टी में मिल जायेगी।

भाजपा किसान मोर्चा ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 मार्च को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। किसान मोर्चा की मांग है कि राज्य सरकार द्वारा सभी किसानों को प्रति एकड़ 3 बोरी (90किलो) गोबर खाद खरीदी की बाध्यता समाप्त कर किसानों को एच्छिक रूप से वर्मीकम्पोस्ट खरीदने की छूट हो साथ ही वर्मीकम्पोस्ट मानक हो जिसमें रेत व मिट्टी न मिला हो।

ज्ञापन में आगे कहा गया कि हाल में ही जारी राजीव गांधी न्याय योजना के अंतिम किश्त की राशि में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती करते हुए करीब 470 करोड़ की राशि किसानों को कम जारी की गई है।

इस अंतर की राशि को तत्काल किसानों को जारी किया जाये। सरकार बनने से पहले राज्य के किसानों का दाना-दाना धान खरीदने वादा किया गया था। चूंकि छत्तीसगढ़ में रवि की फसल भी पर्याप्त मात्रा में होती है अत: पूरे प्रदेश में किसानों के रवि फसल की खरीदी 2500 रूपए प्रति क्विंटल में तत्काल प्रारंभ किया जाये। राज्य सरकार प्रति वर्ष गिरदावरी के नाम पर किसानों के रकबे में लगातार कटौती कर रही है। कहीं मढ़ काटे जा रहे हैं कहीं खेत ही कम कर दिया जा रहा है। जिससे किसान आकोशित है। किसानों के सम्पूर्ण खेतीहर राय का 15 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी किया जाये।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री रोहिताश मिश्रा, कविन्द्र जैन, अरविंदर मुंडी, चेतन हिन्दूजा, बिथिका विश्वास, डीपेन्द्र साहू, महावीर सिन्हा, दिलीप पटेल, विजय साहू, कृष्ण कुमार साहू, हेमंत चंद्राकर, संतोष सोनी, अखिलेश सोनकर, जय हिन्दूजा, पिंकु साहू, जागेन्द्र साहू आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।