कैप्टन पंडा और पायलट श्रीवास्तव के निधन पर प्रदेश कांग्रेस ने जताया शोक

Posted On:- 2022-05-13



रायपुर (वीएनएस)। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा और पायलट एपी श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति और मृत आत्मा को शांति प्रदान करे।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट गोपाल कृष्णा कैप्टन पंडा और पायलट एपी श्रीवास्तव के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, चंद्रशेखर शुक्ला संचार विभागसदस्य आर.पी. सिंह, संचार विभाग सदस्य सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, नितिन भंसाली, प्रकाशमणी वैष्णव, विकास बजाज ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।