दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर सोनी ने शुक्रवार को जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत बारसूर स्थित नगर पंचायत में पाषर्दों की बैठक ली। उन्होंने क्रमवार सभी वार्डों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर त्वरित निराकरण किया। कलेक्टर सोनी ने सभी वार्डों में स्ट्रीट लाईट विस्तार की बात कही। उपस्थित पार्षदगणों को बारसूर में सुव्यवस्थित स्थल देख कर तालाब निर्माण, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण की आवश्यकता बताई साथ ही चौपाटी निर्माण कर लोगों को रोजगार से जोड़ने को कहा। उन्होंने बारसूर नगर पंचायत में पानी, बिजली की समस्याओं को देखते हुए त्वरित कायर्वाही करने अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में पाषर्दों ने कलेक्टर को अपनी-अपनी मांगों जैसे पुलिया, रोड, नाली, बोर इत्यादि के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर सोनी ने वाडर्वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हाईमास्क, हैंडपंप देने की बात कही। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए क्षेत्र में टंकी निर्माण करने के निर्देश दिए जिससे पेयजल सुविधा बाधित न हो। और लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली से संबंधित समस्याओं को बिना किसी विलंब निस्तारण किया जाएं। साथ ही आंगनबाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्रों में पाइप लाइन विस्तार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर सोनी ने वन अधिकार पत्र वितरण के संबंध में जानकारी ली। साथ ही पाषर्दों की एम्बुलेंस की आवश्यकता पर कलेक्टर सोनी ने सुगम स्वास्थ्य दंतेवाड़ा के बारे में बताया कि एम्बुलेंस की अनुपस्थिति में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए निजी वाहन की ओर से अस्पताल पहुंचाया जाने पर निजी वाहन मालिकों को निििश्चत राशि भुगतान किया जाता है। उन्होंने पार्षदगणों को अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों में सहयोग करने की बात कही।
इस दौरान बारसूर से आये हुए ग्रामवासियों से बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वस्त किया। बैठक में बारसूर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश्वर पुजारी, बारसूर पार्षदगण, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, सीएमओ ललित साहू उपस्थित रहे।