नवकार परिसर गौशाला का महंत रामसुन्दर दास ने किया दौरा 

Posted On:- 2022-05-13



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महन्त रामसुन्दर दास ने आज नवकार परिसर गौशाला बेरला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौ माता की पूजा-अर्चना कर वृक्षारोपण किया। उन्होंने गौशाला के लिए आयोग से पूर्णतः सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

गौशाला के महामंत्री विश्वास श्रीश्रीमाल ने बताया, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दरदास का स्वागत अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गौशाला के संयोजक प्रकाश चंद्र श्रीश्रीमाल, गौशाला के अध्यक्ष सुभाष लोढा, ध्रुव कुमार अग्रवाल, श्रीराम ताम्रकार, पन्नालाल बागरेचा, विकास बाफना, श्रेयांश श्रीश्रीमाल, अन्नत श्रीश्रीमाल, और गौ सेवा आयोग के अधिकारी डा. अमित जैन, डा. बन्दौपाध्याय, डा. शर्मा, डा. चन्द्राकर और कुसमी व बहेरा गांव के नागरिकों ने अध्यक्ष व डाक्टरों का स्वागत किया।