कवर्धा (वीएनएस)। वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा जनपद पंचायत के ग्राम बिरकोना में सतनामी समाज के लिए स्वीकृत 6 लाख 50 हजार रूपए की राशि से मंगल भवन निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा अर्चना करभूमिपूजन किया। इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल, होरी साहू, पार्षद अशोक सिंह, ग्राम बिरकोना सरपंच किरती राम चंद्रवंशी, सहित समाज के सदस्य, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मंत्री अकबर ने समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मंगल भवन के निर्माण हो जाने के बाद समाज के विभिन्न कार्यक्रम करा पाएंगे। शादी, जन्मोत्सव एवं अन्य कार्यक्रम के लिए समाज के सदस्यों को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी साथ ही कार्यक्रम कराने के लिए जगह भी उपलब्ध रहेगा।