मंत्री अकबर ने कसौधन गुप्ता समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Posted On:- 2022-05-13



कवर्धा (वीएनएस)। वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने  शुक्रवार को सैगोना रोड स्थित कसौधन गुप्ता समाज के 15 लाख 85 हजार रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मंत्री अकबर ने ऋषि कश्यप की प्रतिमा की पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कसौधन गुप्ता समाज के युवाओं को शासकीय सेवा में चयनित होने और डॉक्टर बनने पर बधाई दी। उन्होंने चयनित युवाओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित भी किया साथ ही समाज के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले नागरिकों को शॉल और  फल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, होरी साहू, अगम दास अनंत, उपाध्यक्ष जमील खान, नरेन्द्र देवांगन,अशोक सिंह, मोहित महेश्वरी, संतोष यादव, सुनील साहू, उत्तम गोप, एल्डरमेन कौशल कौशिक, राजेश माखीजानी, राजकुमार तिवारी,लेखा राजपूत, बिरेन्द्र जांगडे, गुप्ता समाज से गीताशरण गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता,धन्श्याम गुप्ता, ओपी गुप्ता सहित समाज के सदस्य, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री अकबर ने कसौधन गुप्ता समाज को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि समाज का भवन बनकर तैयार हो गया। उन्होने कहा कि लगातार यह प्रयास होता है कि सभी समाज के लिए भवन उपलब्ध रहे, ताकि समाजिक व्यक्तियों के घरों में होने वाले शादी, जन्मोत्सव सहित अन्य कार्यक्रम भवन में किया जा सके। इससे सभी समाज को सुविधाएं उपलब्ध होगी। मंत्री   अकबर ने कसौधन गुप्ता समाज को नए भवन निर्माण की बधाई दी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने भी संबोधित किया।