कोरोना बुलेटिन : आज मिले 2 नए संक्रमित, 28 मामले सक्रिय

Posted On:- 2022-05-13



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 13 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.06 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3,314 सैंपलों की जांच में 2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 9 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब 28 मामले सक्रिय हैं।

आज राजनांदगांव से 2 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 27 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इसके अलावा 19 जिले दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश के 9 जिले बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली एवं बलरामपुर में 1-1, राजनांदगांव, धमतरी एवं जशपुर में 2-2 तथा रायपुर में कोरोना के 17 मामले सक्रिय हैं।