[caption id="attachment_61064" align="aligncenter" width="275"]
Rashifal[/caption]
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष राशि (Aries)
जीवन साथी मन आपका लगा रहेगा। प्रेम संबंध घनिष्ठ होंगे। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। ख़र्चे आपके बढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं। इंश्योरेंस से सम्बंधित आपको लाभ भी मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
किसी अपने परिचित से कोई बात ख़राब हो सकती है। मानसिक विकार उत्पन्न होगा लेकिन अगर देखा जाए तो घर परिवार से आपको सम्मान भी प्राप्त होगा।।कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावनाएं तेज़ है। कुछ नया करना चाहते हैं तो इस समय पर थोड़ा ठहराव रखें
मिथुन राशि (Gemini)
धन लाभ की परिस्थिति बन रही है। आपको आकस्मिक धनलाभ भी होगा लेकिन अगर आप शेयर मार्केट में कही इन्वेस्टमेंट करना चाहें तो इस समय उस से जुड़ा हुआ नुक़सान भी हो सकता है। आपके लिए समय लाभकारी रहेगा कुछ नया करना चाहते हैं तो समय उचित है।
कर्क राशि (Cancer)
घर परिवार में आपका मन लगेगा। घर से जुड़ी कोई नई योजना बना सकते हैं। आपके संबंध अपनी मां के साथ मधुर रहेंगे लेकिन किसी प्रकार की बातचीत गड़बड़ाना जाए इस चीज़ का ध्यान दें। आज के दिन आपका परिवार के प्रति समर्पित रहेगा।।भाई बहनों और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
सिंह राशि (Leo)
किसी सगे संबंधी के साथ या किसी मित्र के साथ कोई ग़लतफ़हमी हो सकती है इस चीज़ का ध्यान दें। आपका आत्मविश्वास आज के दिन डगमगा भी सकता है। मानसिक क्रोध आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए फ़िलहाल लाभदायक रहेगा। मन में किसी प्रकार के दुर्विचार आ रहें हैं तो दूर करने का प्रयास करें
कन्या राशि (Virgo)
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए फ़िलहाल बेहतर रहेगा। क्रोध में बोली बातें आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी प्रकार की परेशानी चल रही थी तो दूर होगी। धन से जुड़ी समस्या का अंत होगा।
तुला राशि (Libra)
कार्यों के प्रति आप समर्पित रहेंगे। आपका मन किसी दुविधा में पड़ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता फ़िलहाल बहुत ख़ास नज़र नहीं आ रही है। घर परिवार में किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है लेकिन धन से जुड़ी समस्या ख़त्म होगी। आर्थिक साधन आपके मज़बूत होंगे। यात्राओं पर आपके पैसे ख़र्च होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
छोटी छोटी बातों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। विदेश द्वारा आपको कहीं न कहीं लाभ मिलेगा। भाग्य आपका मज़बूती से साथ दे रहा है। साथ ही अपने स्थान से बाहर लाभ मिलेगा। मानसिक दुविधा आपको घेरकर रखेगी। छोटी बात को लेकर परेशानी बढ़ी खड़ी हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
आपमें से कई लोगों को आज के दिन धन लाभ प्राप्त होगा। गुप्त धन की प्राप्ति , इंश्योरेंस द्वारा धन लाभ की प्राप्ति या आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही साथ बड़े भाई बहनों के साथ संबंध ख़राब होते हुए नज़र आ रहे हैं कोई ऐसी बात हो सकती है जो कि हमेशा के लिए आपके संबंधों को ख़राब कर दें
मकर राशि (Capricorn)
आप को काम की जगह पर सहायता मिलेगी। टीम मेंबर्स द्वारा आपको बहुत कुछ सहयोग के रूप में प्राप्त होगा। पार्टनरशिप द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी द्वारा आपको काम में भी मदद मिलेगी। काम को लेकर मन थोड़ा सा खिन्न हो सकता है
कुंभ राशि (Aquarius)
अपनी वाणी पर और क्रोध पर नियंत्रण रखना फ़िलहाल बेहद आवश्यक है। छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव यदि हो रहा था तो दूर होता हुआ नज़र आ रहा है। स्वास्थ्य के प्रति चिंता कम करें। भाग्य आपका साथ दे रहा है। धार्मिक चीज़ों में आपका मन लगेगा।
मीन राशि (Pisces)
मानसिक तनाव आपको हो सकता है।।गाड़ी थोड़ा धीमी चलाए। छोटी बातों को लेकर चिंता ज़्यादा हो सकती है। खानपान का विशेष रूप से ध्यान दें। किसी प्रकार की एलर्जी न उत्पन्न हो इस चीज़ का ध्यान रखें। छोटी बातें मन में घर कर सकते हैं। घर परिवार में थोड़ा क्लेश होता नज़र आ रहा है।