रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने ये नतीजे जारी किये। इस बार जारी नतीजों में भी छात्राओं ने बजी मारी है। रायगढ़ सुमन पटेल ने 10वीं कक्षा में 98.67 फीसदी अंकों के साथ राज्य में टॉप किया है। वहीं 12वीं कक्षा में बालोद के रितेश कुमार साहू ने टॉप किया है।