रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किये। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने टॉपर्स की प्राथमिक सूची जारी की।
उल्लेखनीय है कि, जैसे ही स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम ने नतीजे घोषित किये, वैसे ही माध्यमिक शिक्षा मंडल कि वेब साइट ठप्प हो गई। साइट के ठप्प होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दो लिंक छात्रों कि सहूलियत के लिए जारी किये हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से दोनों ही लिंक नहीं खुल रहे हैं।