पूजा स्थल में कोई बदलाव नही करना चाहिए, इससे टकराव की स्थिति पैदा होगी : चिदंबरम 

Posted On:- 2022-05-14



नई दिल्ली ( वीएनएस)। ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का बड़ा बयान सामने आया है। पी. चिदंबरम ने कहा कि 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में हम पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, लाए थे। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि पूजा स्थल (place of worship) में कोई बदलाव नहीं होना चहिए। इससे समाज में टकराव (conflict) पैदा होगा। जिससे बचने की ज़रूरत है।