नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंडका अग्निकांड की जानकारी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। करीब 10 मिनट तक तक वह अधिकारी व पीड़ितों से बात करते रहें। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री ने मुंडका अग्निकांड हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मेयर व अन्य विभागों के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा कि घटना में बॉडी काफी क्षत विक्षत हो गई हैं। पहचान नहीं हो रही है। एफएसएल के जरिए डीएनए की जांच करेंगे, ताकि पता चले कि किसकी बॉडी किस परिवार की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के ऑर्डर दिये है। घटना में जिनकी डेथ हुई है, उनके परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
वहीं, दिल्ली के राज्यपाल ने भी मुंडका में भीषण आग की घटना पर गहराया दुख जताया। उन्होंने कहा कि बचाव के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद कई कीमती जानें चली गईं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में जो भी दोषी हैं, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। मैं अभी आधिकारिक तौर पर कहने की स्थिति में नहीं हूं। जब तक डीएनए की जांच नहीं हो जाती। मजिस्ट्रेट जांच के बाद नतीजे आएंगे। यदि कोई ऑफिसर, कोई एजेंसी जिम्मेदार होगी, तभी निर्णय लेंगे। किसी को भी नहीं बक्शेंगे। एक बार जांच के नतीजे आ जाएं।
इसके बाद मुख्यमंत्री मंगोलपुरी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। मंडका आग भीषण हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं घायलों दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंडका अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
इस आग में 29 लोग लापता है और इनमें 24 महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। फिलहाल, उनकी तलाश की जा रही है। ऐसी संभावना है कि वह दोबारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
अभी भी शवों को तलाशने में जुटी एनडीआरएफ की टीम
बाहरी जिला पुलिस डीसीपी समीर शर्मा का कहना है कि अभी NDRF की टीम जगह की सफाई कर रही है और देख रही है कि वहां कोई है तो नहीं। अभी तक हमें 27 शव मिले जिसमें 25 की पहचान नहीं हुई है। अभी आगे फॉरेंसिक DNA के साथ चेक करेगी। गायब हुए 29 लोगों की लिस्ट जारी हो गई है।
30 अधिक से दमकल की गाड़ियों ने बुझाई आग
दरअसल, मुडंका की आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया गया। लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके प र पहुंची थी। शनिवार सुबह को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। मुडंका की आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया गया। शनिवार सुबह को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
सिविल डिफेंस ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वहीं, दिल्ली सिविल डिफेंस से सुनील कुमार ने बताया कि मुंडका अग्निकांड भीषण हादसा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 29 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। हम गायब लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं। हमने लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिया है। कोई भी जानकारी आने पर उनको तत्काल सूचित किया जाएगा। हालांकि दमकल और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 50 से अधिक लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। फिलहाल, पुलिस ने कंपनी के संचालक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया है। इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा से भी पूछताछ करने का सिलसिला जारी है।