बीजापुर (वीएनएस)। आत्मानन्द स्कूल बीजापुर की छात्रा साक्षी गुप्ता ने 12 की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंको के साथ जिले भर में टॉप किया है। साक्षी ने कहा- माता पिता और शिक्षकों की प्रेरणा से मुझे ये सफलता हासिल हुई है,और आगे भी ऐसे ही अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगी। साक्षी गुप्ता ने बताया कि मुझे मेरे पापा और मम्मी प्रेरणा स्त्रोत है।
मेरे पापा एसी रिपेयर का काम करते है मेरे अच्छी पढ़ाई और अच्छी रिजल्ट के लिए आत्मानंद अंग्रेजी सकूल में एक्स्ट्रा कोचिंग क्लास लगाकर पढ़ाई करवाते थे। जिस कारण मैं अच्छी परिणाम ला पाई । साक्षी ने कहा कि वे अभी कानपुर में कोचिंग कर रही है उसे बैंक में जॉब करना है।