नई दिल्ली (वीएनएस)। अगर आप एक बढ़िया स्मार्टफोन सर्च कर रहे है और आप वीवो के ग्राहक है तो ये खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि Vivo Y53s स्मार्टफोन को जबरदस्त डिस्काउंट के साथ अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को आप कई आर्कषक ऑफर के तहत खरीद सकते हैं। तो आईये जानते हैं कैसे
Vivo Y53s पर मिल रही है तगड़ी छूट
Vivo Y53s को अमेजन (Amazon) पर 27% के डिस्काउंट के बाद 16,699 रुपये में लिस्ट किया गया है। अगर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अगर आप खरीदारी करने के दौरान अगर आप Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जायेगा। ऑफर का सिलसिला अभी बाकि है, स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 12,300 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, लेकिन पूरा पैसा आपको तभी मिलेगा जब आपके फोन की कंडीशन अच्छी होगी।
Vivo Y53s के फीचर्स
वीवो Y53s में 6.58-इंच का फुल-एचडी + (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। जबकि सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo Y53s में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का माप 164×75.46×8.38 मिमी और वजन 190 ग्राम है।