महासमुंद (वीएनएस)। जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पतेरापाली के शासकीय प्राथमिक शाला ने कार्यरत सहायक शिक्षिका बिमला पटेल को अश्लील कृत्य करने के कारण निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन ने सहायक शिक्षिका का निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार 29 अप्रैल को ग्रामीणों ने 11 मार्च की घटना का उल्लेख करते हुए कलेक्टर से शिकायत बताया कि स्कूल में बच्चों ने टेबल लगवा कर दरवाजा बंद करके शिक्षिका और शासकीय उ.मा.विद्यालय टेमरी में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य संदीप साहू द्वारा अश्लील कृत्य किया जा रहा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को जांच का आदेश दिए। मामले की जांच अभी चल रही है, ग्रामीणों ने शिकायत आरोप में वीडियो होने की भी बात कही थी। हालांकि अभी तक मामले को लेकर कोई भी वीडियो सामने नहीं आया है। फिलहाल शिकायत पत्र के आधार पर सहायक शिक्षिका को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत निलंबित कर दिया गया है और प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए संचनालय को पत्र प्रेषित किया गया है।