
रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम आने के बाद जहां एक ओर उत्तीर्ण छात्र खुशियाँ मना रहे है, वही राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र से बुरी खबर सामने आई है। यहां कक्षा 12वी में फेल होने से छात्र से आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि अनुत्तीर्ण होने की जानकारी मिलने के बाद छात्र ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि डंगनिया निवासी सहस्त्रांशु पांडे ने पहली मंजिल से छलांग लगाई है। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक छात्र कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान रिजल्ट आने के बाद कूदकर आत्महत्या की है। पूरे मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।