93 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Posted On:- 2022-05-14



महासमुंद (वीएनएस)। पटेवा पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।  पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 में मुखबिर की सूचना के बाद थाना के सामने नाकेबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जो डस्टर कार में 93 किलो गांजा का परिवहन कर रहे थे ।  पुलिस ने कार और गांजे को जब्त कर लिया है। जब्त गांजे की कीमत 9 लाख 24 हजार बताई जा रही है।  पटेवा थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने इसकी पुष्टि की है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार क्रमांक सीजी 6 बी 3475 में कुछ लोग गांजे का परिवहन कर किया जा रहा है । सूचना मिलते ही थाने के सामने नाकेबंदी किया गया और आने जाने वाले वाहनों को रोका गया । इसी दौरान कार आकर रुकी जिसमें 2 लोग सवार थे।जिन्होंने अपना नाम सत्यानंद बेहरा और विकास जगत बताया दोनों ग्राम तोरला थाना झारबंद बरगढ़ उड़ीसा के निवासी है। जो 93 किलो गांजा लेकर ओडिशा बरगढ़ उड़ीसा से आ रहे थे। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की गई है।